फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Newly appointed DM Ghildiyal took charge

नवनियुक्त डीएम घिल्डियाल ने किया कार्यभार ग्रहण

Sun, 24 May 2020 08:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed DM Ghildiyal took charge
टिहरी के नवनियुक्त डीएम मंगेश घिल्डियाल कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए। - फोटो : NEW TEHRI
नवनियुक्त जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने रविवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और जिले के अधिकारियों से कोरोना संक्रमण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीम भावना से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने रविवार को जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कहा कि कोरोना संक्रमण से उत्पन्न समस्याओं का समाधान, प्रवासियों को सुरक्षित घर तक पहुंचना और गांव लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना उनका पहला लक्ष्य है। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने कोरोना संक्रमण का फीडबैक लिया। कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए। उन्होंने सीएमओ डॉ. मीनू रावत से कोरोना अपडेट, अब तक किए गए उपायों, सैंपलिंग की जानकारी, कोविड-19 के बचाव के उपकरण सहित कई जानकारी लीं। डीएम ने कहा कि कोरोना के कारण पैदा हुई स्थिति से बाहर आने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक रूहेला, डीएफओ डा. कोको रोसे व एडीएम शिवचरण द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed