फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   A lamp was donated in the lake on Old Tehri's birthday

पुरानी टिहरी के जन्मदिन पर झील में किया दीपदान

Tue, 29 Dec 2020 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
A lamp was donated in the lake on Old Tehri's birthday
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुराने टिहरी के जन्मदिन पर झील में दीपदान किया। कहा कि पुरानी टिहरी का गौरवमय इतिहास रहा है, लेकिन यहां के लोगों ने देश के विकास के लिए अपनी सांस्कृतिक, भौगोलिक और सामाजिक रस्मों को डूबा दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबादत्त आर्य के निर्देश पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुरानी टिहरी का 205वें स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने कोटी कॉलोनी में झील किनारे दीपदान किया। उन्होंने दीप और पुष्प झील में अर्पित कर पुरानी टिहरी की यादों को ताजा किया। कहा कि स्थापना दिवस पर पुरानी टिहरी में कई गतिविधियां होती थी। मोर्च के प्रदेश मंत्री रवि शंकर ने कहा कि 1815 में भागीरथी, भिलंगना और घृत्त गंगा के तट पर धुनारों की बस्ती में पंवार वंश के महाराजा सुदर्शन शाह ने अपनी राजधानी की स्थापना थी। कहा पुरानी टिहरी सबसे सुंदर और भावनाओं से जुड़ा शहर था, लेकिन देश के विकास के लिए शहर को डूबा दिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवान, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुजवान, सभासद पवन शाह, सुधीर वाल्मीकि, प्रदीप तोपवाल, विनोद शाह, परमवीर खरोला, अमन शाह, नविन कुमाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed