{"_id":"6713ef3d4a607f9a8a0af939","slug":"navodaya-vidyalaya-team-first-in-folk-song-and-dance-tehri-news-c-5-1-drn1045-528995-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लोक गीत और नृत्य में नवोदय विद्यालय की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लोक गीत और नृत्य में नवोदय विद्यालय की टीम प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय फकोट में आयोजित युवा महोत्सव में युवाओं ने लोक गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। लोक गीत और नृत्य की प्रस्तुति में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय आमपाटा की टीम प्रथम रही। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
युवा कल्याण विभाग की पहल पर फकोट में आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने शुभारंभ किया। उन्होेंने कहा कि युवाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है।
जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों को जीवन का आधार बताया। युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। लोक गीत की प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय आमपाटा प्रथम, इंटर कॉलेज फकोट द्वितीय रहा। लोकगीत में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय आमपाटा प्रथम, पिपलेथ द्वितीय रहा।
विज्ञापन
एकांकी में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय आमपाटा प्रथम, इंटर कॉलेज फकोट द्वितीय रहा। लोक नृत्य एकल में आस्था प्रथम व सुनीता द्वितीय रही। व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में ऋषिता, भाषण में शिवांग, कविता पाठ में मनीष, कहानी लेख में प्रमिला, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशु अव्वल रहा।
लोकगीत में मनीषा रयाल प्रथम प्रथम और अल्का द्वितीय रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार, जितेंद्र बिजल्वाण, प्रधान राजवीर भंडारी, सरिता कोठियाल, संतोष राणा, संजय कुमार, अनीता, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन नवीन रयाल ने किया।