{"_id":"58b448aa4f1c1bcd56831adc","slug":"narendrangr-krishna-award-short-advertising-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्रनगर के कृष्ण की लघु विज्ञापन फिल्म पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्रनगर के कृष्ण की लघु विज्ञापन फिल्म पुरस्कृत
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
Updated Mon, 27 Feb 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण पर लघु फिल्म बनाने वाले कृष्ण कुमार को मिला आवार्ड।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नरेंद्रनगर निवासी कृष्ण कुमार की ओर से पर्यावरण पर तैयार की गई लघु विज्ञापन फिल्म टुडे इज क्लीन टूमारो हैल्दी को देश में चौथा स्थान मिला है।
अक्तूबर-2016 में दिल्ली में आयोजित लघु फिल्म महोत्सव में देशभर से सैकड़ों लघु फिल्मों को शामिल किया गया, जिसमें किनवाणी, नरेंद्रनगर निवासी कृष्ण लाल की फिल्म टुडे इज क्लीन टूमारो हैल्दी ने देश में चौथा स्थान प्राप्त किया। मंत्रालय की ओर से कृष्ण लाल को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। कृष्ण लाल ने फिल्म में स्थानीय बाल कलाकारों को अवसर दिया है।
उधर, निवर्तमान विधायक सुबोध उनियाल, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, पूर्व अध्यक्ष सोबन सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि जयपाल सिंह नेगी, राजू भारती ने विजेता फिल्मकार को बधाई दी है। सभासद राजू भारती, आभा पंवार, सुनीता गुसाईं, आशा टम्टा, चंडी प्रसाद कोठियाल, दिनेश कर्णवाल आदि ने तहसील व पालिका प्रशासन से लघु फिल्म बनाने वाले स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार को सम्मानित करने की मांग की है।