फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   nainital highcourt orderd to regularise the teaching and non teaching staff

कोर्ट ने कर्मियों को दिए नियमित करने के आदेश

Thu, 31 Dec 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Thu, 31 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

टीएचडीसी इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी भागीरथीपुरम में शिक्षकों और प्रबंधन के बीच चल रहा नियमितीकरण संबंधी विवाद पर विराम लग गया है। हाईकोर्ट नैनीताल ने कार्यरत टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्वीकृत पदों पर कार्यरत कमियों को नियमित मानते हुए विवि एवं इंस्टीट्यूट प्रबंधन को नियमितीकरण के संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता टीएचडीसी इंजीनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एके सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि इंस्टीट्यूट में कार्यरत टीचिंग एवं नॉन टीचिंग में कार्यरत कर्मचारियों की एक साल की सेवा पूरी होने पर जून 2012 में उत्तराखंड तकनीकी विवि ने साक्षात्कार के माध्यम से कर्मियों को नियमित कर दिया था, लेकिन अक्तूबर 2012 में यूटीयू ने शुद्धि पत्र निकाल कर सभी नियुक्तियां को अस्थायी समझी जाए का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


इसके पीछे तर्क दिया गया कि उपरोक्त पद राज्य सरकार से स्वीकृत नहीं हैं, जिसके अनुपालन में इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने इन पदों को संविदा मानकर मानदेय में निर्धारित कर दिया। इसके विरुद्ध में डा. एके सिंह जून 2014 को हाईकोर्ट गए थे। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और यूसी ध्यानी की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि कर्मचारियों को दिए गए नियुक्ति पत्र एवं नियुक्ति में अपनाई गई प्रक्रिया को सही मानते हुए कार्यरत टीचिंग के 30 एवं नॉन टीचिंग के करीब 40 कर्मियों को नियमित करने के निर्देश विवि एवं इंस्टीट्यूट प्रबंधन को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed