फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mussoorie and Gurukul Academy Paonta team became winner in Kabaddi

Tehri News: कबड्डी में मसूरी और गुरुकुल अकादमी पांवटा की टीम बनी विजेता

Wed, 18 Dec 2024 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 18 Dec 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie and Gurukul Academy Paonta team became winner in Kabaddi
नैनबाग (टिहरी)। राजकीय इंटर काॅलेज गरखेत के खेल मैदान में जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मंच की पहल खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता चल रही है। जूनियर बालक वर्ग के कबड्डी में मसूरी, सीनियर बालिका वर्ग में गुरुकुल अकादमी पांवटा हिमाचल प्रदेश विजयी रही। सांस्कृतिक संध्या में जौनसारी, जौनपुरी, हिमाचली गायक-गायिकाओं के साथ स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मंच गरखेत की ओर से मंगलवार की सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में जौनसारी लोक गायक अनूप चांगटा, हिमाचली लोक गायिका रोहनी डोगरा, जौनपुरी गायिका मंजू नौटियाल, लोक गायक सूरज शाह ने कड़ाके की ठंड के बावजूद रात दो बजे तक एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बुधवार हुई जूनियर बालक वर्ग कबड्डी का मैच मसूरी की टीम और राजधानी क्लब द्वारगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें मसूरी की टीम विजेता रही। सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी मैच गुरुकुल अकादमी पांवट हिमाचल प्रदेश और देवभूमि विकासनगर के बीच खेला गया, जिसमें गुरुकुल अकादमी पांवट की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि मोहन डिमरी ने कहा कि जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास मंच प्रत्येक वर्ष खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ़ विरेंद्र रावत, डॉ़ गौरव किरार, समिति अध्यक्ष सुरेश पंवार, नरेश रांगड़, मोहित डिमरी, सोबन कैंतुरा, प्रवीन चौहान, दिनेश कैंतुरा, चमन दास, राजेंद्र रावत, अतोल गुसाई, देशपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed