फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Municipality will seize construction materials lying on the roads

सड़कों पर पड़ी निर्माण सामग्री जब्त करेगी पालिका

Thu, 21 Nov 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Municipality will seize construction materials lying on the roads
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और आवारा पशुओं का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। पालिका क्षेत्र की 22 किमी आंतरिक सड़कों की मरम्मत करने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक वार्ड में गेट लगाने, सड़कों पर बिना इजाजत पड़ी निर्माण सामग्री जब्त करने, कान्वेंट स्कूल मार्ग पर सुबह आठ बजे और दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी के समय पर ट्रैफिक वन-वे करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में सदस्यों ने नगर की जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने कहा कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और नालियां टूट चुकी हैं। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों के मरम्मत पर 12 करोड़ खर्च आ रहा है। जल्द मरम्मत कार्य करने के लिए 12 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। ईओ राजेंद्र सजवाण ने कहा कि सुअर मालिकों को पालिका अंतिम चेतावनी पत्र जारी कर 15 दिन का समय दे रहा है। इसके बाद सड़कों पर घूम रहे सुअरों की पालिका नीलामी करेगी।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य विजय कठैत ने कान्वेंट स्कूल मार्ग पर सुबह आठ बजे और दोपहर दो बजे स्कूल छुट्टी के समय पर ट्रैफिक वन-वे करने का प्रस्ताव रखा। इस संबंध में एसएसपी को भी पालिका बोर्ड का प्रस्ताव भेजा जाएगा। विश्वजीत नेगी ने आंचल डेयरी पार्क में लंबे समय बाद भी कार्य शुरू न करने पर ठेकेदार की जमानत धनराशि जब्त करने, सतीश चमोली ने वाल्मीकि बस्ती में सड़कों पर गड्ढे भरने, खेमराज रावत ने बीपुरम मार्ग पर सीसी बिछाने आदि की मांग की। बैठक में सभासद प्रदीप रावत, पवन शाह, उर्मिला राणा, साजिदा, अनीता थपलियाल, जेई प्रमोद नेगी, सतीश चमोली, सोबन नेगी और प्रीतम नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed