फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Municipal garbage and create headaches for administration.

पालिका व प्रशासन के लिए सिरदर्द बना कूड़ा

Wed, 21 Sep 2016 10:07 PM IST
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
Municipal garbage and create headaches for administration.
कूड़ा - फोटो : ‌ ‌‌‌file photo

नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण पालिका और जिला प्रशासन के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। कई दिनों के आंदोलन के बाद पालिका और प्रशासन की ओर से एच ब्लॉक के पास आंचल दुग्ध डेरी के पास कूड़ा डंप करने के निर्णय पर वहां के लोगों ने कड़ा रोष जताया है। लोगों का कहना है कि एक घर से कूड़ा उठाकर दूसरे घर में कूड़ा डालने के प्रयास कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


मास्टर प्लान शहर के मोलधार में अस्थायी कूड़ा घर बनाया गया है। वहां गंदगी बढ़ने पर आसपास के लोगों ने कूड़ाघर पर एक सितंबर से तालाबंदी कर वहां धरना दे रहे हैं। जगह उपलब्ध कराने के लिए सभासद भी पांच दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे हैं। समस्या बढ़ने पर मंगलवार को प्रशासन, पालिका और नागरिक मंच ने बैठक कर एच ब्लॉक के पास कूड़ा डंप करने का निर्णय लिया है, जिससे उस क्षेत्र के लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन


सभासद चिरंजीव तिवाड़ी, कुसुम चौहान और स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि वहां आंचल दुग्ध डेरी के साथ ही जल्द केवि बनने जा रहा है। उस जगह पर ऊपर-नीचे पानी के स्रोत हैं, वहां से एच ब्लॉक, जे ब्लॉक, के ब्लॉक, एल ब्लॉक, जी ब्लॉक, एफ ब्लॉक के सैकड़ों लोग हर दिन पीने का पानी लाते हैं, जबकि वहां गोशाला भी संचालित की जा रही है। वहां कूड़ा डाला जाता है, तो आधे शहर की आबादी को परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा डालने से वहां भी दिक्कत हो सकती है, लेकिन वह जगह पहले से ही डंपिगयार्ड में थी। वहां के लोग विरोध करते हैं, तो उनकी बात की सुनी जाएगी।
-सीएस चौहान, एसडीएम सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed