{"_id":"6ac8e144cbc88b1268019f3c","slug":"action-will-be-taken-against-officers-who-delay-work-by-making-excuses-upadhyay-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121743-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहाने बनाकर कार्य लटकाने वालों अफसरों पर होगी कार्रवाई : उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहाने बनाकर कार्य लटकाने वालों अफसरों पर होगी कार्रवाई : उपाध्याय
Fri, 09 Oct 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
टिहरी विधायक ने विधानसभा की लंबित सड़कों पर की समीक्षा बैठक बहाने बनाकर कार्य लटकाने वालों पर अधिकारियों पर होगी कार्यवाही : उपाध्याय
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी।
टिहरी विधानसभा क्षेत्र में लंबित सड़कों की समीक्षा बैठक लेते हुए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने लोनिवि के अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि बहाने बनाकर कार्य लटकाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में टिहरी विधायक उपाध्याय ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत और निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा लेते हुए लोनिवि के अधिकारियों को वन भूमि हस्तांतरण, प्रतिकर भुगतान आदि समस्याओं को दूर कर सड़कों का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कि विवादों के निस्तारण में जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूर लें। विधायक ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश भी दिए।
लोनिवि के अधीक्षण अभियंता केएस नेगी ने डंडासली गांव के लिए सड़क निर्माण, भोनाबागी- चवालखेत सड़क के अंतिम भाग का चौड़ीकरण, चंबा बाइपास मार्ग का डामरीकरण, भेटुड़ी-चंबा का नव निर्माण, बुडोगी मिसिंग लिंक, चंबा-अंधियार गढ़ी सड़क, सुरसिंगधार-ग्वाड़-पस्सी आदि सड़कों के बारे में बताया। विधायक ने चंबा-ब्लॉक रोड़ के डामरीकरण, बादशाहीथौल-सौंदकोटी मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त पुश्तों का निर्माण, चंबा के वार्ड संख्या 1 सुमन कालोनी में सड़क सुधारीकरण को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रांतीय खंड बौराड़ी के अधीन कफलना से अंद्रेठी, पिपोला-भटकंडा सड़क नव निर्माण कार्य को प्राथमिकता से करने को कहा। विधायक ने नई टिहरी-छमुंड, जाख-जसपुर-कुट्ठा, कोंड-डिबनू हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज मिसिंग लिंक मार्ग के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। नई टिहरी नगर क्षेत्र में लोनिवि के अधीन सड़कों को शीघ्र ठीक करने को कहा।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, लोनिवि के ईई राजेंद्र टम्टा, रविंद्र सिंह, सभासद विजय कठैत, जगदंबा रतूड़ी आदि थे।