{"_id":"6aca2184aa04e670d603fc56","slug":"spend-time-with-family-to-avoid-stress-dr-kardam-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121758-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव से बचने को परिवार के साथ बिताएं समय : डॉ. कर्दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव से बचने को परिवार के साथ बिताएं समय : डॉ. कर्दम
Sat, 10 Oct 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 10 Oct 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में विधिक एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार के छात्र-छात्राओं ने बाजार से जिला अस्पताल तक रैली निकालकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
जिला अस्पताल में गोष्ठी का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. चंदन मिश्रा, सीएमएस डॉ. बृजेश डोभाल, निश्चेतक डॉ. शैलेंद्र बर्त्वाल और मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कर्दम ने किया। इस मौके पर डॉ. रीना सिंह, डॉ. यश मोहन, डॉ. कुमुद पैन्यूली, देवंती डबराल, मालती रावत, गंगा नेगी, सुधा पांडेय, सतीश थपलियाल, प्रकाश डोभाल आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में आयोजित शिविर में प्राधिकरण के सचिव दयाराम और अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां ने बंदियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कर्दम और डॉ. रीना सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन और मानसिक समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की जानकारी दी। शिविर में प्रोग्राम मैनेजर विवेक बागड़ी, अधिकार मित्र गुड्डी देवी, कृष्णा रौतेला, अजय नेगी आदि मौजूद रहे।