फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mountain producers maintain stimulus plan

पर्वतीय उत्पादकों के प्रोत्साहन को बनाए प्लान

Thu, 23 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Thu, 23 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने कृषि प्राविधिक प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) परियोजना की वार्षिक बैठक लेते हुए पर्वतीय क्षेत्रों के उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम बौड़ाई ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साधन पैदा कर आर्थिकी को बढ़ाना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में उद्यानीकरण एवं व्यवसायिक कृषि के प्रचलन पर लोगों का अधिक जोर है। ऐसे में विभागों को मिलकर दवाओं एवं कीटनाशकों के उपयोग के तरीकों के बारे में भी बताना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने बताया कि योजना के संचालन के लिए बनाई गई, जिला स्तरीय प्रबंधन समिति में विभिन्न विभागों के 15 सदस्य, बैकर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य शामिल हैं। मुख्य कृषि अधिकारी सुरेश चंद्र सिंह ने योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रेखा पुंडीर, डीएचओ अमर सिंह, सीवीओ पीएस रावत, लीड बैंक अधिकारी सुरेश प्रकाश, नाबार्ड के डीडीएम कृष्णा सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed