फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA laid the foundation stone of five bed ICU unit

विधायक ने रखी पांच बेड के आईसीयू यूनिट की आधारशिला

Tue, 15 Sep 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
MLA laid the foundation stone of five bed ICU unit
जिला अस्पताल बौराड़ी में आगामी तीन माह के अंतर्गत आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) विधिवत अस्तित्व में आ जाएगा। दो करोड़ 74 लाख 51 हजार की लागत से बनने वाले पांच बेड के आईसीयू यूनिट का मंगलवार को विधायक डा. धन सिंह नेगी ने आधारशिला रखी। इस अवसर पर कोविड-19 के दौरान जिले में बेहतर कार्य करने वाले डा. अमन सैनी और डा. जगदीश जोशी को विधायक नेगी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक डा. नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से आईसीयू यूनिट मील का पत्थर साबित होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की संस्तुति पर आईसीयू यूनिट की स्थापना की गई है। पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार दृढ़संकल्प है। सरकार जल्द ही 400 नए डॉक्टरों की तैनाती करने जा रही है। सीएमओ डा. सुमन आर्य ने बताया एनएचएम के तहत सीएम की विशेष संस्तुति पर दूरस्थ क्षेत्रों में इस तरह के आईसीयू बनाए जा रहे हैं। सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि तीन माह के भीतर यूनिट बनकर तैयार हो जाएगी। इस मौके पर चंबा ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, सुनीता देवी, अस्पताल के एमएस डा. लवनीश कुमार, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, भाजपा मंडलध्यक्ष विजय कठैत, महामंत्री भूपेंद्र चौहान, रवि सेमवाल, विक्रम कठैत, उदय रावत, संजय नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed