फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA Hands Over Checks to Families of Vehicle Accident Victims

Tehri News: वाहन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को विधायक ने सौंपे चेक

Sun, 26 Apr 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 26 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
MLA Hands Over Checks to Families of Vehicle Accident Victims
घनसाली (टिहरी)। विधायक शक्ति लाल शाह ने बीते 23 अप्रैल को चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल के समीप वाहन दुर्घटना में जान गंवाने वाले छह लोगों के घर-घर जाकर परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक दिए। प्रभावितों को हरसंभव का सहायता का भरोसा भी दिया। दुर्घटना के मृतकों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए पांच-पांच लाख रुपये प्रदेश सरकार और दो-दो लाख रुपये केंद्र सरकार ने भी स्वीकृत किए हैं। विधायक शाह ने कहा कि अवशेष धनराशि भी जल्द मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने चांजी-चकरेडा में दो-दो, ठेला, होल्टा में एक-एक पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के चेक देकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह राणा, सुंदर सिंह रौथाण, दिनेश नेगी, दीपराज शाह, प्रमोद बिष्ट, राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र असवाल, जयप्रकाश चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed