फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Memorandum given to Health Minister to increase honorarium

मानदेय बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को दिया ज्ञापन

Wed, 01 Dec 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given to Health Minister to increase honorarium
अंशकालिक दाइयां राष्ट्रवादी श्रमिक संगठन ने जिला मुख्यालय पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन देकर सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 1800 अंशकालिक दाइयां एएनएम सेंटरों में वर्ष 2007 से कार्य करते आ रही हैं। उस समय निर्धारित किए गए 400 रुपये मानदेय में वर्षों बाद भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अल्प मानदेय पर काम कर रही दाइयां आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिससे 400 रुपये के मानदेय में आजीविका का संकट बना है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से सम्मानजनक मानदेय की मांग पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संगठन की जिलाध्यक्ष सुलोचना भंडारी, महामंत्री शांति सजवाण, आशा संगठन की आशा भट्ट, अनुसूया नौटियाल, मुन्नीदेवी, संपत्ति देवी, कुसम, सरोजनी और पिंकी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed