फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Martyrs' Honor Yatra leaves for Lansdowne with sacred soil

Tehri News: शहीद सम्मान यात्रा पवित्र मिट्टी लेकर लैंसडौन रवाना

Sat, 04 Oct 2025 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 04 Oct 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Martyrs' Honor Yatra leaves for Lansdowne with sacred soil
लैंसडौन में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


नई टिहरी। शहीद सम्मान यात्रा के दौरान देश के शहीदों के आंगन से एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी को ताम्र कलशों में भरकर मुख्य समारोह स्थल लैंसडौन के लिए रवाना किया गया है। यात्रा के साथ शहीदों के कुछ परिजनों को भी समारोह में शामिल होने के लिए भेजा गया है।
शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष संजय रावत ने ताम्र कलशों पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीदों के आश्रितों का माल्यार्पण और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल चंद्र बहादुर पुन (सेनि) और सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी बलवंत सिंह रावत ने कहा कि पांच दिनों में टिहरी में पांच शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी एकत्रित कर शहीद सम्मान यात्रा लैंसडौन के लिए रवाना की जा रही है।
विज्ञापन

यात्रा के साथ टिहरी जिले से चार और उत्तरकाशी के दो शहीदों के परिजनों को भी लैंसडौन रवाना किया गया। कार्यक्रम में पहुंची वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर वाहनों को फ्लैग ऑफ किया गया। इस मौके पर किशन ममगाईं, पूर्व सैनिक अनूप सिंह पुंडीर, पूर्व सैनिक शूरवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, शंकर कोठारी, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed