{"_id":"5eb9812d8ebc3e904359ec80","slug":"many-people-are-not-following-home-quarantine-new-tehri-news-drn3440040162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई लोग नहीं कर रहे होम क्वारंटीन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई लोग नहीं कर रहे होम क्वारंटीन का पालन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक में ग्राम पंचायत चाह गडोलिया के प्रधान ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में बताया कि पुलिस व प्रशासन दूसरे प्रदेशों से गांव लौट रहे लोगों की सूचना नहीं मिल रही है, जिससे कई लोग होम क्वारंटीन होने के बजाय गांव में घूम रहे हैं।
प्रधान प्रकाश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में करीब सौ लोगों के गांव लौटने की उम्मीद है, जिन लोगों के पास होम क्वारंटीन की व्यवस्था नहीं होगी उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। घर लौट रहे लोगों के परिजन भी उन्हेें क्वारंटीन का पालन कराने का प्रयास करें। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी वर्कर, आशा और वार्ड सदस्यों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सतर्क रहने की अपील करते हुए पुलिस-प्रशासन से भी घर लौट रहे लोगों की ग्राम स्तर पर सूचना देने की मांग की है। बैठक में उप प्रधान दिनेश नेगी, आशा सुनीता राणा, आंगनबाड़ी वर्कर रेखा राणा, मीना गुसाईं, सावित्री राणा और सुधा नौटियाल आदि मौजूद थे। दिल्ली से अपने घर गडोलिया लौटे राकेश गुसाईं ने होम क्वारंटीन पीरियड समाप्त होने पर गांव लौटने वाले प्रवासियों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाना शुरू कर दिया है। प्रधान प्रकाश कुमार ने बताया कि वह गांव में खाली पड़े घरों की सफाई और अन्य व्यवस्था बना रहे हैं।
65 लोगों का होम क्वारंटीन पीरियड समाप्त
चंबा (टिहरी)। लॉकडाउन में बाहरी जिलों से अभी तक चंबा नगर क्षेत्र में 500 से अधिक लोग पहुंचे हैं, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद होम क्वारंटीन किया गया। उनमें से 65 लोगों ने होम क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक बाहरी जिलों से घर लौटे 500 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह दी थी। उनमें से नगर क्षेत्र में 184 और ग्रामीण क्षेत्र में 374 लोग शामिल हैं। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. पुखराज सिंह ने बताया कि 65 लोगों ने अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है, उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने पर उनमें कोरोना संक्रमण जैसे कोई लक्षण नहीं मिले। उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
श्रमिकों को गांव में क्वारंटीन करने का विरोध
जोशीमठ। तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की एचसीसी कंपनी में काम करने वाले श्रमिक दिल्ली व पंजाब से पहुंचे हैं। प्रशासन ने इनको सेलंग गांव में क्वारंटीन किया, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने श्रमिकों को दूसरी जगह क्वारंटीन करने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रधान अंजू देवी का कहना है कि कंपनी को मजदूर अपने परिसर में क्वारंटीन करने चाहिए थे। क्षेत्र पंचायत संतोष लाल का कहना है कि कंपनी में श्रमिक रेड जोन से आए हैं। ऐसे में उनको गांव से दूर रखा जाना चाहिए। विरोध करने वालों में मातबर सिंह पंवार, आशीष, नरेंद्र, महिला मंगल दल अध्यक्ष भवानी देवी, सुरमा देवी, संतोषी देवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल हैं। वहीं कंपनी के सीएसआर प्रबंधक चंद्रशेखर गुप्ता का कहना है कि प्रशासन की अनुमति से ही काम किया जा रहा है। संवाद