{"_id":"60a5423f8ebc3e6dc26f902a","slug":"many-cardholders-deprived-of-cheap-rations-in-corona-epidemic-new-tehri-news-drn379181884","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी में कई कार्डधारक सस्ते राशन से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी में कई कार्डधारक सस्ते राशन से वंचित
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल में रोजगार के साधन कम होने से अधिकतर लोग सरकारी सस्ते गल्ले की राशन पर निर्भर हो गए हैं। सस्ते गल्ले का राशन सभी ऑनलाइन कार्ड धारकों को दिया जा रहा है, लेकिन अभी ऐसे कई कार्डधारक हैं जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन आधार कार्ड से लिंक नहीं हो पाए हैं। जिससे उन्हें सस्ते राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सरकार की ओर से पीले कार्ड धारकों को भी 10 किलो चावल, 10 गेहूं और पहली बार दो किलो चना दाल देने के निर्णय से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन सरकारी सस्ती राशन ऑनलाइन कार्ड धारकों को ही दी जानी है। जिससे उन लोगों की चिंता बढ़ गई है, जिनके राशन कार्ड ऑन लाइन नहीं हो पाए हैं।
जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने बताया कि थौलधार ब्लाक में ऐसे कई परिवार हैं, जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं। जबकि नौकरी छूटने पर गांव आए कई लोगों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं। कोरोना महामारी में सभी कार्ड धारकों को सस्ता राशन दिया जाना चाहिए। प्रभारी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुनील भट्ट ने बताया कि करीब 15 हजार कार्ड निरस्त किए गए। उनमें से अभी तक छह हजार कार्ड धारकों ने फिर से आवेेदन किया है। उनकी ऑन लाइन प्रक्रिया चल ही है, जबकि कई लोग नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऑनलाइन राशन कार्ड धारक को ही सस्ता राशन दिया जाएगा। वहीं डीएम इवा श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों से यह समस्या आ रही है। डीएसओ से बात कर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।