फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mangseer Diwali preparations begin in Budhakedar

बूढ़ाकेदार में मंगशीर दिवाली की तैयारी शुरू

Wed, 09 Nov 2022 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mangseer Diwali preparations begin in Budhakedar
बूढ़ाकेदार में ऐतिहासिक मंगशीर (गुरु कैलपीर) दिवाली की तैयारियां शुरू की गई है। मंदिर समिति ने कहा कि तीन दिवसीय बग्वाल मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मंगशीर की दिवाली थाती कठुड़, नैड़ कठुड़ और गाजणा कठुड़ में भव्य रूप से मनाया जाती है। भिलंगना ब्लाक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में दिवाली कार्तिक मास के एक माह बाद मनाई जाती है। इस बग्वाल में देश-विदेश से लोग अपने घर पहुंचते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस साल मंगशीर की बग्वाल 22-23 नवंबर को मनाई जाएगी। 24 नवंबर को क्षेत्र के आराध्य देव श्रीगुरु कैलापीर देवता का निशाण ढोल-नगाड़ों की थाप पर मंदिर से बाहर आकर श्रद्धालुओं को दर्शन देकर आशीर्वाद देंगे। अध्यक्ष ने कहा कि मंगशीर की दिवाली को धूमधाम से मनाने के लिए मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। मेले को भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed