{"_id":"655ca2198dc2ffc76a0e3258","slug":"make-vikas-bharat-sankalp-yatra-successful-cdo-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-3657-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत संकल्प यात्रा काे बनाएं सफल : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत संकल्प यात्रा काे बनाएं सफल : सीडीओ
विज्ञापन
नई टिहरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। कहा कि जिले में 30 नवंबर से यात्रा शुरू होगी जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
मंगलवार को आयोजित बैठक में सीडीओ ने कहा कि यात्रा को लेकर रूट चार्ट के अनुसार नोडल/सब नोडल अधिकारी नामित करना सुनिश्चित करें। साथ ही मोबाइल से अभियान से संबंधित सूचनाओं, फोटो, वीडियो को आईटी पोर्टल पर अपलोड करना भी जरूरी है। पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान, नगर निकाय एवं स्थानीय निकाय स्तर पर मेयर, अध्यक्ष अभियान का नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत अभियान, अमृत योजना, पीएम जन औषधि योजना, उजाला योजना, सौभाग्य योजना सहित अन्य योजनाओं की जानाकरी देने को कहा। इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, सीवीओ डाॅ. आशुतोष जोशी, एलडीएम मनीष मिश्रा, डीएचओ आरएस वर्मा, डीपीओ शौहेब हुसैन, एडीआईओ सूचना भजनी मौजूद थे। संवाद