{"_id":"6771475be16d509a370ea4e9","slug":"lightning-strike-damages-the-dome-of-ghinna-devi-temple-tehri-news-c-50-1-nth1001-110370-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बिजली गिरने से घिन्ना देवी मंदिर के गुंबद को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बिजली गिरने से घिन्ना देवी मंदिर के गुंबद को नुकसान
Sun, 29 Dec 2024 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 29 Dec 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
मंदिर समिति ने शासन-प्रशासन से लगाई मरम्मत की गुहार
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के दसज्यूला पट्टी के लोगों का आस्था का केंद्र घिन्ना देवी मंदिर के समीप लगे तीन कंपनियों के मोबाइल टावर में बिजली गिरने से मंदिर के ऊपर लगे कलश और गुंबद को भी नुकसान पहुंचा है। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की मांग की है।
जौनपुर के अगिंडा गांव की पहाड़ी पर स्थित पौराणिक घिन्ना देवी मंदिर के पीछे लगे तीन निजी मोबाइल कंपनियों के टावर में शनिवार दोपहर को बारिश के बीच अचानक बिजली गिर गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह चौहान ने बताया कि बिजली गिरने से मंदिर के कलश, गुंबद और झालर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्राम प्रशासक रेशमा पंवार, ब्लॉक प्रशासक सीता रावत, संगीता देवी, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम महर ने शासन-प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की मांग की है। सूचना पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक धनीलाल मेहरा ने घिन्ना देवी मंदिर का मौका मुआयना किया।