फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Lift irrigation scheme to be built in Newly and Doni Valli

Tehri News: न्यूली और दोणी वल्ली में बनेगी लिफ्ट सिंचाई योजना

Sat, 08 Jul 2023 04:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
Lift irrigation scheme to be built in Newly and Doni Valli
प्रथम चरण में मिली 50-50 लाख की स्वीकृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। नाबार्ड से वित्त पोषित ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि योजना (आरआईडीएफ) के तहत ग्रामीण सिंचाई के लिए जिले की दो योजनाओं को वित्तीय स्वीकृत मिली है जिनमें कीर्तिनगर के ग्राम न्यूली और भिलंगना ब्लॉक के दोणी वल्ली गांव में लिफ्ट सिंचाई के लिए 50-50 लाख रुपये प्रथम किश्त के रूप में जारी हुए है।
कीर्तिनगर ब्लॉक के न्यूली और भिलंगना के दोणी वल्ली के ग्रामीण लंबे समय से खेती की सिंचाई के लिए लिफ्ट योजना की मांग कर रहे थे। लघु डाल खंड उत्तरकाशी ने दोनों गांव में लिफ्ट सिंचाई निर्माण के लिए तीन करोड़ 36 लाख की डीपीआर आरआईडीएफ योजना के तहत नाबार्ड को मंजूरी के लिए भेजी थी। विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने बताया कि प्रथम चरण में 50 लाख की धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी हो गई है। ऐसे में योजना के बनने से न्यूली ग्रामीणों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार किसानों की आजीविका दोगुनी करने के लिए कृषि यंत्र, बीज, तारबाड़, ऋण सहित कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय और गुणवत्ता के साथ न्यूली गांव के लिए लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण करें। इसके अलावा दूरस्थ भिलंगना ब्लॉक के दोणी वल्ली गांव के लिए भी आरआईडीएफ योजना में लिफ्ट सिंचाई योजना के लिए पहले चरण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed