फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   leoperd shoot order, shooter posted

गुलदार को गोली मारने के आदेश, शूटर तैनात

Sat, 27 Jun 2015 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sat, 27 Jun 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के ग्राम फलेंडा में शुक्रवार शाम एक बच्ची को निवाला बनाने के बाद गुलदार शनिवार दोपहर को भी गांव में आ धमका। वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को मारने के लिए शूटर तैनात कर दिया है।

विज्ञापन


फलेंडा गांव के विजय सिंह राणा गर्मियों की छुट्टी में देहरादून से सपरिवार घर आए थे। शुक्रवार को मेघना (8) भी गांव के बच्चों के साथ आंगन में खेल रही थी। शाम आठ बजे आंगन के नीचे घात लगाए बैठे गुलदार ने मेघना पर झपट्टा मारा और उसे उठा ले गया।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद देर रात बच्ची का अधखाया शव गांव के पास झाड़ियों में मिला। मौके पर पहुंचे एसडीएम जगदीश लाल और रेंज अधिकारी केएस भंडारी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम और रेंज अधिकारी की मांग पर मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश दे दिया है। गांव के कीर्ति सिंह राणा ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे गुलदार फिर गांव में आ धमका था।

एसडीएम ने बताया कि गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के लिए शूटर गंभीर सिंह भंडारी, पुलिस और विभागीय कर्मियों को तैनात किया गया है। रेंज अधिकारी ने कहा कि शूटर तैनात करने के साथ ही वन कर्मियों को गश्त पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों को तीन लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

उधर, गुलदार के हमले में मारी गई मेघना की मां सुरेखा देवी घटना के बाद से बेहोशी हालत में है। होश में आने पर मेघना को पुकारते ही बेसुध हो रही है। उसकी बड़ी बहन मानसी ने बताया कि जब गुलदार ने उसे उठाया, तब वह अपनी दादी के साथ घर के पास में थी।

उसने बताया रविवार को वह देहरादून जाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले गुलदार ने उनकी बहन को मार डाला। घटना के बाद घर में दादा-दादी व अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं।


फलेंडा में हुई घटना पर ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, शूरवीर लाल, विमला नौटियाल, धनीलाल,  राजेंद्र रतूड़ी, लोकेंद्र जोशी, सुशील देव सुरीरा, लक्ष्मी जोशी, कुंवर सिह राणा ने गहरा दुख जताते हुए वन विभाग से गुलदार को जल्द मारने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed