फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   KV's building work will start soon

केवि का भवन का काम जल्द होगा शुरू

Wed, 15 Jan 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
KV's building work will start soon
केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के भवन निर्माण की आखिरकार 30 साल बाद उम्मीद जग गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भवन निर्माण का जिम्मा एनपीसीसी को सौंपा है। उम्मीद है कि अप्रैल 2020 से कक्ष और आवासीय भवनों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

नगर में 1990 में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हुई थी। तब से केंद्रीय विद्यालय टीनशेड और एक अन्य भवन में संचालित हो रहा है। वर्ष 2010 में प्रशासन ने बमुश्किल नगर के आंचल डेयरी के समीप भवन निर्माण को 3.05 एकड़ भूमि आवंटित की थी। बावजूद वहां तक पहुंच मार्ग को भूमि नहीं मिल पाई थी। वर्ष 2017 में प्रशासन ने पहुंच मार्ग को भूमि भी आवंटित कर दी थी। अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्ष और आवासीय भवन निर्माण को 36 करोड़ से एनपीसीसी (नेशनल प्रोजेक्ट कंसट्रक्सन कारपोरेशन लिमिटेड) को भवन निर्माण की जिम्मेदारी दी है। एनपीसीसी ने प्रस्तावित भवन निर्माण का सर्वे समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर दी है। उम्मीद है कि अप्रैल से भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। दो मंजिला भवन में 24 कक्ष, आठ लैब, एक लाइब्रेरी, एक एकेडमिक ब्लाक, ऑडिटोरियम समेत 20 आवासीय कमरे और एक प्राचार्य कक्ष का निर्माण प्रस्तावित है। भवन निर्माण के बाद विभिन्न कक्षों में सीटों की संख्या करीब 15 सौ होने की उम्मीद है। यदि जल्द भवन बना, तो 30 साल से समस्याएं झेल रहे विद्यालय प्रबंधन को सुविधा मिल सकेगी। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुखदेव सिंह जयाड़ा ने बताया कि भवन निर्माण हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एनपीसीसी को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed