फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kunjapuri fair is a carrier of spirituality and cultural heritage: Subodh

कुंजापुरी मेला आध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का संवाहक है : सुबोध

Mon, 23 Oct 2023 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Kunjapuri fair is a carrier of spirituality and cultural heritage: Subodh
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ ही आठ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का समापन हो गया। मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में चॉइस एंटरटेनर ग्रुप के कलाकारों ने समां बांध दिया। ग्रुप के गुरमीत सिंह एवं इंडियन आइडल गुरदीप सिंह ने शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। लकी ड्रॉ में ऋषिकेश के आलोक कुमार ने स्कूटी जीती।

नरेंद्रनगर के रामलीला मैदान में 47 वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला संपन्न हो गया। मेला संरक्षक व वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कुंजापुरी मेले का प्रदेश में पृथक स्थान है। कुंजापुरी मेला आध्यात्म, सांस्कृतिक विरासत का संवाहक है। मेला खेल और मनोरंजन गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। कहा कि ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों के साथ ही शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को मेला बेहतर मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न प्रकार की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले के अंतिम दिन लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। लकी ड्रॉ में ऋषिकेश निवासी आलोक कुमार ने स्कूटी, विकास डोगरा ने गीजर जीता। मेला समिति के अध्यक्ष व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में दिल्ली के चॉइस एंटरटेनर ग्रुप के कलाकारों ने गुजराती, गढ़वाली, पंजाबी और पुराने फिल्मी गीतों की श्रृंखला से दर्शकों का मन मोहा। एंटरटेनर ग्रुप के गुरमीत सिंह और इंडियन आइडल गुरदीप सिंह ने लीजेंड गायक मुकेश, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी के दिलकश गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मेला सचिव व एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, सभासद ममता, विनीता, आशा टम्टा, मनवीर नेगी, साकेत बिजल्वाण, विजय धंमादा, वन रेंज अधिकारी विवेक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed