फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kisan Sabha will start mass campaign in every village

Tehri News: गांव-गांव में जन अभियान शुरू करेगी किसान सभा

Mon, 30 Oct 2023 06:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha will start mass campaign in every village
नई टिहरी। उत्तराखंड किसान सभा जिला काउंसिल की बैठक संगठन के अध्यक्ष भगवान सिंह राणा की अध्यक्षता में किरगणी में आयोजित की गई। बैठक मेंं जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा के लिए कोई योजना न बनाने पर चिंता जताई। कहा पर्वतीय क्षेत्र में जंगली सूअर, बंदर खेती को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहे है। जंगली जानवर रात और दिन झुंड में खेतों में पहुंचकर फसलों को रौंद कर तहस-नहस कर रहे है। जिससे किसानों की आर्थिकी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। गांव का काश्तकार आवारा गोवंश भी भी खासा परेशान है। ग्राम स्तर पर किसान कमेटियों को गतिशील बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन के जिला सचिव कृपाल सिंह कठैत, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह कठैत, कृष्णा कठैत व जसोदा सजवाण उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed