{"_id":"6abd01238a27f242d30caeb7","slug":"kirtinagar-defeated-bhilangna-in-the-opening-kabaddi-match-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121580-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कबड्डी के उद्घाटन मैच में कीर्तिनगर ने भिलंगना को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कबड्डी के उद्घाटन मैच में कीर्तिनगर ने भिलंगना को हराया
Wed, 30 Sep 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ में कबड्डी और खो-खो की जिलास्तरीय प्रतियोगिता शुरू
कंडीसौड़ (टिहरी)। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता (कबड्डी और खो-खो) जीआईसी छाम (कंडीसौड़) में शुरू हो गई। उद्घाटन मैच बालिका वर्ग कबड्डी में कीर्तिनगर ने भिलंगना ब्लॉक को 11-10 से हराया।
जीआईसी कंडीसौड़ में दायित्वधारी जोत सिंह बिष्ट, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र भंडारी और सीईओ कमला बड़वाल ने जिलास्तरीय शरदकालीन तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि अंडर-19 की बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कीर्तिनगर ने भिलंगना को 11-10 से हराया।
अंडर-17 बालिका वर्ग में जाखणीधार ने देवप्रयाग को 24-12, अंडर-14 बालक वर्ग में जाखणीधार ने भिलंगना को 25-10 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग कबड्डी में भिलंगना ने देवप्रयाग को 36-10 से हराया। खो-खो अंडर 19 बालिका वर्ग के बची हुए मुकाबले में प्रतापनगर ने देवप्रयाग को 6-4 से परास्त किया। भिलंगना ने चंबा को 3-2 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में भिलंगना ने चंबा को 3-2 से हराया। बालिका वर्ग अंडर-17 भिलंगना ने थाैलधार को 9-7 से हराया।
विज्ञापन
जौनपुर ने नरेंद्रनगर को, चंबा ने जाखणीधार को और देवप्रयाग ने कीर्तिनगर को हराया। इस मौके पर बीईओ एचके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मदन सिंह पंवार, शिक्षक प्रदीप रावत, जिला समन्वयक विनोद नेगी, सह-संयोजक अनूप बगियाल, ब्लॉक समन्वयक युद्धवीर सिंह पुंडीर, यशपाल सिंह रावत मौजूद थे।