{"_id":"684198dd44b35ead3b0eb0f4","slug":"kangras-chubkya-and-gaursaur-villages-could-not-be-connected-by-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-112932-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कांगड़ा का चुबक्या और गौरसौड़ गांव नहीं जुड़ पाया सड़क से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कांगड़ा का चुबक्या और गौरसौड़ गांव नहीं जुड़ पाया सड़क से
Thu, 05 Jun 2025 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 05 Jun 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण वर्षों से कर रहे हैं दो किमी सड़क निर्माण की मांग
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के कंगड़ा में स्थित गोरसौड़ और स्वागर गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं, जिससे ग्रामीणाें में शासन-प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्ष 2020 से दो किमी सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
केमर पट्टी में ग्राम पंचायत कांगड़ा के चुबक्या, स्वागर और गोरसौड़ नामेतोक में करीब 250 से अधिक आबादी निवास कर रही है। चमियाला से कांगड़ा तक 10 किमी सड़क वर्ष 2020 में बनी थी। उसके बाद से ही ग्रामीण सड़क से वंचित गांवों को दो किमी मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पट्टी केमर विकास एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह पंवार, यशवंत पंवार, होशियार सिंह, कुशाल सिंह पंवार और दिनेश रमोला आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत कांगड़ा के चुपक्या, स्वागर और गोरसौड़ को सड़क से जोड़ने के लिए पांच साल से लोनिवि, डीएम, विधायक, सांसद और सीएम को पत्र देकर दो किमी सड़क स्वीकृत करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सड़क नहीं होने के कारण उन्हें डेढ़ किमी की खड़ी च़ढ़ाई पार करनी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी किसी के बीमार होने और भारी सामान घर पहुंचाने में होती है। ग्रामीणों ने कहा कि दो किमी सड़क की स्वीकृति नहीं मिलती है, तो आंदोलन शुरू करने की रणनीति बनाई जाएगी। इस बाबत घनसाली लोनिवि के अधिशासी अभियंता दिनेशचंद्र नौटियाल ने कहा कि छोटी सड़कों का कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग को दिया गया है।
कांगड़ा के चुबक्या और गौरसौड़ के लिए सड़क बनाने का प्रस्ताव विभाग को नहीं मिला है। ग्रामीण अगर प्रस्ताव देते हैं, तो सीएम ग्रामीण सड़क योजना में रख सकते हैं। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क बनाई जाएगी।
- आशीष बहुगुणा, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली।