फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kaddukhal-Buranskhanda road closed after nine days due to snowfall

बर्फबारी से बंद कद्दूखाल-बुरांशखंडा रोड नौ दिन बाद खुली

Thu, 16 Jan 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Kaddukhal-Buranskhanda road closed after nine days due to snowfall
बर्फबारी के कारण आठ जनवरी से बंद चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर नौ दिन बाद बड़ी बसों का संचालन शुरू हो गया है। बर्फबारी के चार दिन बाद मार्ग पर छोटे वाहनों का ही संचालन हो पा रहा था। कद्दूखाल से बुरांशखंडा तक बर्फ साफ करने के बाद बुधवार को बड़ी बसों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आठ जनवरी को धनोल्टी क्षेत्र में भी खूब बर्फबारी हुई थी, जिससे चंबा-मसूरी मोटर मार्ग चार दिन तक पूरी तरह से बंद हो गया था। लोनिवि ने सड़क से बर्फ हटाकर बमुश्किल छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई थी। बावजूद अत्यधिक पाला पड़ने से सफर काफी जोखिमभरा बना हुुआ था। बर्फबारी के कारण मार्ग पर आठ जनवरी से बड़ी बसों का संचालन पूरी तरह से ठप पड़ा था। लोनिवि ने कद्दूखाल से बुरांशखंडा तक बर्फ पूरी तरह साफ कर बुधवार को बड़ी बसों के लिए खोल दिया है। एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने बताया कि चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर बुधवार से बड़ी बसों का संचालन सुचारू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed