फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jundana-Kothar road will be constructed in six months

छह माह में हो जाएगा ज्यूंदाणा-कोठार मार्ग का निर्माण

Mon, 05 Jul 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Jundana-Kothar road will be constructed in six months
भिलंगना ब्लॉक के कोठार गांव को सड़क से जोड़ने की वर्षों पुरानी मांग जल्द पूरी होगी। छह माह के अंदर गांव तक सड़क पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से करीब साढ़े तीन किमी लंबे मोटर मार्ग का निर्माण शुरू हो गया। दो करोड़ 18 लाख की लागत से मार्ग का निर्माण किया जाएगा। मार्ग बनने से ग्रामीणों को तीन से चार किमी की पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी।
विज्ञापन

सोमवार को घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह और ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता ने ज्यूंदाणा-कोठार मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मोटर मार्ग पर आ रही भूमि के मुआवजे की पत्रावली तैयार कर भुगतान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गंगी, गेंवाली, पिनस्वाड, अर्स, आली, सरुणा, कोट, चांजी, लोदस आदि गांव को मोटर मार्ग से जोड़ा गया है। इसके बाद विधायक ने जनता जूनियर हाईस्कूल ज्यूंदाणा में तीन लाख की विधायक निधि से बने अतिरिक्त कक्ष का भी लोकार्पण किया है। इस मौके पर दीपक पैन्यूली, सीता रावत, उर्मिला देवी, संगीता देवी, आनंद बिष्ट, रामकुमार कठैत, राजेंद्र गुसाईं, दौलतराम तिवाड़ी, केदार, चिंतामणी नवानी, विजयराम भट्ट, करण घणाता, दर्मियान रावत, गजेंद्र असवाल, रमेश नेगी, विक्रम असवाल, उम्मेद नेगी, मोर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed