फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jaunpur Sports and Cultural Festival was held in the

Tehri News: कबड्डी में खास कुदाऊ और जन्नत क्लब की टीम जीती

Tue, 19 Dec 2023 07:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Sports and Cultural Festival was held in the
I
विज्ञापन

I

I
I

Iमुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विजेताओं को किया सम्मानित
I

Iजौनपुर की संस्कृति का उत्तराखंड में अलग ही पहचान : उनियालI



इंटर कॉलेज गरखेत के मैदान में जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में खास कुदाऊ और जन्नत क्लब ढाल की टीम जीती। मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।



वन मंत्री उनियाल ने कहा कि जौनपुर की संस्कृति का उत्तराखंड में एक अलग ही पहचान है जो छात्र-छात्राएं आज यहां पर अपनी सांस्कृतिक गीत, नृत्य की प्रस्तुति दे रहे हैं वहीं भविष्य में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। समिति की मांग पर उन्होंने गरखेत में भूमि उपलब्ध होने पर वन विश्राम गृह बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि आयोजन से क्षेत्र की नए-नए प्रतिभा उभरकर उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। समापन पर बालिका ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता खास कुदाऊ व नैनबाग के मध्य हुई जिसमें खास कुदाऊ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




जूनियर वर्ग की कबड्डी में जन्नत क्लब ढाल व कालसी के बीच हुआ जिसमें जन्नत क्लब ढाल की टीम जीती। इस मौके ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री गीता रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबिका सजवाण, समिति के अध्यक्ष सुरेश पंवार, संयोजक मिजान सिंह सजवाण, मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, कनिष्क प्रमुख समीर पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed