फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jaunpur Block Office faltering due to shortage of officials and staff.

Tehri News: अधिकारियों-कर्मचारियों के अभाव में लड़खड़ा रहा जौनपुर ब्लॉक कार्यालय

Tue, 21 Jul 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 21 Jul 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Block Office faltering due to shortage of officials and staff.
लघु सिंचाई और ग्राम विकास के कार्य हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर विकासखंड कार्यालय इन दिनों अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। टिहरी जिले के दूसरे सबसे बड़े विकासखंड जौनपुर में कई अहम पद लंबे समय से रिक्त चल रहे। इसका सीधा असर मनरेगा, ग्राम विकास, लघु सिंचाई सहित विभिन्न विकास योजनाओं के संचालन और निगरानी पर पड़ रहा है।
विकासखंड कार्यालय में लेखाकार के तीन स्वीकृत पदों के सापेक्ष वर्तमान में सिर्फ केवल एक कर्मचारी कार्यरत हैं जबकि दो पद रिक्त हैं। ग्राम विकास अधिकारी के 9 पदों में से 7 पर ही तैनाती है और दो पद खाली हैं। सबसे खराब स्थिति मनरेगा अनुभाग की बनी हुई है जहां कनिष्ठ अभियंता (जेई) के 10 स्वीकृत पदों में केवल 4 पर ही तैनाती है जबकि छह पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। लघु सिंचाई में दो पदों के सापेक्ष केवल एक कर्मचारी कार्यरत है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी और पत्रवाहक का एक-एक स्वीकृत पद भी रिक्त चल रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के कारण निर्माण कार्यों की निगरानी, भुगतान संबंधी प्रक्रियाएं, ग्राम पंचायतों के विकास कार्य और लघु सिंचाई योजनाओं का कार्य धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर विकास मंच के उपाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, महामंत्री खेमराज भट्ट का कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर डीएम व सीडीओ को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। कर्मचारियों की कमी का खामियाजा विकासखंड क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।


विकासखंड में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के पद रिक्त होने से कार्यों में व्यावहारिक कठिनाइयां आ रही हैं। मनरेगा में कनिष्ठ अभियंताओं की कमी के कारण योजनाएं समय पर तैयार नहीं हो पा रही है। रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। पद भरने का अनुरोध किया गया है।

-अर्जुन सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed