फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Investigation not being done even after completing the quarantine period

क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद भी नहीं हो रही जांच

Sat, 23 May 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Investigation not being done even after completing the quarantine period
थौलधार ब्लाक में कटखेत की प्रधान अमिता देवी ने बताया कि उनके गांव में चार लोगों का 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड शुक्रवार और शनिवार को पूरा हो गया था। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई, लेकिन कोई भी उनके स्वास्थ्य की जांच करने नहीं आया, जिससे उन्हें बगैर जांच के ही अपने घर जाना पड़ा है। यही स्थिति महेड़ा गांव में भी है। वहां के प्रधान दिनेश चंद ने बताया कि उनके गांव में भी तीन लोग क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद बगैर स्वास्थ्य जांच के ही अपने घर गए हैैं। प्रधानगणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही पर रोष जताते हुए क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे लोगों की भी नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की मांग की है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. धर्मेंद्र उनियाल ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर जाने से पहले सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। उसके बाद किसी में कोई लक्षण दिखते हैं, तो उसके स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed