फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   In three years, the government worked to connect the public with the chain of development

Tehri News: सरकार ने तीन वर्ष में जनता को विकास की कड़ी से जोड़ने का किया काम

Sat, 29 Mar 2025 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 29 Mar 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
In three years, the government worked to connect the public with the chain of development
राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर हुआ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
विज्ञापन

कंडीसौड़ / लंबगांव। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कंडीसौंड, लंबगांव और थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय में जन सेवा थीम पर आधारित बहुउद्देशीय शिविर में सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की वक्ताओं ने जानकारी दी।

मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन तीन वर्षों में जनता को विकास की कड़ी से जोड़ने का काम किया है। प्रतापनगर ब्लॉक प्रशासक प्रदीप रमोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार ने कहा कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर शिविर लगाएं हैं। शिविर में 17 दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र बनाए गए।
विज्ञापन

उधर, जौनपुर ब्लॉक में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि आशुतोष कोठरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रशासकों को सम्मानित किया। धनोल्टी तहसील में कार्यरत दो होमगार्ड के जवानों को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी आयोग संजय नेगी, ब्लॉक प्रशासक प्रभा बिष्ट, मंडल अध्यक्ष, विजय कठैत, बीडीओ स्नेहा नेगी, श्रव्या गोयल, डॉ़ कुलभूषण त्यागी, पूरण पयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed