फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   If work is not done on approved schemes in Mineral Trust, then return the funds: DM

खनिज न्यास में मंजूर योजनाओं पर कार्य नहीं किया तो वापस करें फंड : डीएम

Thu, 20 Feb 2025 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 20 Feb 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
If work is not done on approved schemes in Mineral Trust, then return the funds: DM
नई टिहरी। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास, एसडीआरएफ और नॉन एसडीआरएफ में स्वीकृत पिछले चार साल की योजनाओं की समीक्षा की गई। योजना के तहत कराए गए कार्यों के आवश्यक पत्रावली उपलब्ध नहीं कराने पर डीएम ने खासी नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम मयूर दीक्षित ने पिछले चार वित्तीय वर्षां में स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि कुछ ऐसे विभाग हैं, जिन्होंने एसडीआरएफ, नॉन एसडीआरएफ और जिला खनिज के तहत कराए गए कार्यों के आवश्यक पत्रावली उपलब्ध नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला योजनाओं में स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष कार्य हो चुके हैं। उनके उपयोगिता प्रमाणपत्र, थर्ट पार्टी जांच आख्या और जीओ टैग फोटोग्राफ्स शीघ्र उपलब्ध कराने और शेष कार्योँ में प्रगति लाते हुए गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने पुलिया निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ करने और सीडीओ को भी सभी पुलिया की मॉनटरिंग कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोनिवि थत्यूड़ को रगड़गांव में दो ट्रॉलियां बनाने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने और अधिशासी अभियंता लोनिवि नरेंद्रनगर को खनिज न्यास के तहत जिन योजनाओं पर चार साल से कार्य नहीं हुआ है, उनकी धनराशि वापस करने को कहा गया है। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एडीएम एके पांडेय, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसई लोनिवि मनोज बिष्ट, डीडीओ मो. असलम, जिला सेवा योजन अधिकारी लक्ष्मी यादव और डीपीओ संजय गौरव और डीडीएमओ बृजेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed