फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hydro Engineering College gets 'Use Case' Lab

Tehri News: हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को मिली ‘यूज केस’ लैब

Fri, 27 Oct 2023 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Hydro Engineering College gets 'Use Case' Lab
नई टिहरी। टीएचडीसी के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5जी यूज केस लैब की सौगात दी है। यह लैब प्रशिक्षणार्थियों को तकनीकी सहयोग और शोध कार्य सहित आर्टिफिशल इंटेलिजेंस जैसे जटिल कार्यों को सुगम बनाने में काफी मददगार साबित होगी। पीएम ने शुक्रवार को वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज को यह लैब आवंटित की है। भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने संस्थानों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य कहीं दूर नहीं है। बल्कि अभी है। संस्थान के निदेशक डा. शरद कुमार प्रधान ने कहा कि हमारे संस्थान को इस तरह का अवसर मिलना गर्व का क्षण है। इस मौके पर तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह, लैब के नोडल अधिकारी महेश कुमार, राकेश चौधरी, बीएसएनएल के डीजीएम अभिषेक चौहान, प्रिया धनराज आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed