{"_id":"570d040f4f1c1b247e4a6ab8","slug":"himalayan-mountains-biking-rally-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी पहुंची हिमालयन मांउटेन बाइकिंग रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी पहुंची हिमालयन मांउटेन बाइकिंग रैली
ब्यूरो/अमर उजाला/नई टिहरी
Updated Tue, 12 Apr 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की पहल पर आयोजित की जा रही हिमालयन मांउटेन बाइकिंग रैली मंगलवार को नई टिहरी पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग की पहल पर आयोजित की जा रही हिमालयन मांउटेन बाइकिंग रैली मंगलवार को नई टिहरी पहुंची। रैली के बौराड़ी पहुंचने पर जीआईसी ढुंगीधार के छात्र-छात्राओं और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने और उत्तराखंड में सुरक्षित मार्गों का संदेश देने के उद्देश्य से रैली आयोजित की जा रही है। मांउटेन बाइकिंग रैली में यूएएस, कनाडा, न्यूजीलैंड, मंगोलिया, श्रीलंका और नेपाल के साइकिलिस्ट शामिल हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि 14 अप्रैल को रैली चंबा होते हुए चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी जाएगी। स्वागत कार्यक्रम में नवीन नेगी, ममता मेहरा, आनंद सिंह सजवाण व जेपी डोभाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन