फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Have to go 15 km away to make Aadhar card

Tehri News: आधार कार्ड बनाने के लिए जाना पड़ रहा 15 किमी दूर

Thu, 04 Jan 2024 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
Have to go 15 km away to make Aadhar card
लोगों ने की बालगंगा तहसील में ही आधार कार्ड सेंटर खोलने की मांग
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। बालगंगा तहसील मुख्यालय में आधार कार्ड सेंटर का संचालन नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड के लिए करीब 15 किमी दूर घनसाली जाना पड़ता है, लेकिन कई बार नेटवर्क नहीं होने के कारण कार्ड नहीं बन पाता है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से बालगंगा तहसील में ही आधार कार्ड सेंटर खोलने मांग की है।
प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भजनियाल, जिला पंचायत सदस्य धनपाल सिंह नेगी का कहना है कि बालगंगा तहसील क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनाने, नाम, पता संशोधन करने के लिए 15 किमी दूर घनसाली तहसील का रुख करना पड़ रहा है, लेकिन घनसाली तहसील में भी कई बार नेटवर्क की समस्या आड़े आने से लोगों को बिना आधार कार्ड बनाए ही निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बालगंगा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आरगड़, गोनगढ़, बासर, थाती पट्टी के दर्जनों गांव है। जानकारी के अभाव में दूर दराज गांव के लोग आधार कार्ड बनाने के लिए बालगंगा तहसील पहुंचते है। वहां जाने पर पता चलता है कि आधार कार्ड बनाने की सुविधा नहीं है और घनसाली तहसील जाना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए बालगंगा तहसील में जल्द आधार कार्ड सेंटर शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एसडीएम शैलेंद्र नेगी ने बताया कि बालगंगा तहसील में आधार कार्ड सेंटर खोलने के संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता हुई है। बालगंगा तहसील में भी जल्द ही आधार सेंटर शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed