Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Haat market will be set up on dumping zone plots

डंपिंग जोन भूखंडों पर लगाया जाएगा हाट बाजार

Sat, 19 Jun 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Haat market will be set up on dumping zone plots
ऋषिकेश-बदरीनाथ, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर ऑल वेदर परियोजना के तहत नवनिर्मित डंपिंग जोन भूखंडों को जिला प्रशासन ग्रामीण हाट बाजार के रूप में विकसित करेगा। क्षेत्र के काश्तकारों को ऐसे चिह्नित स्थानों पर जिला प्रशासन की ओर से सब्जी, फल और अन्य स्थानीय उत्पाद बेचने के लिए सुविधा दी जाएगी। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को 30 जून तक हाईवे किनारे नवनिर्मित भूखंडों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव नेे ऑल वेदर परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों के बाद स्थानीय लोगों को आ रही दिक्कतों का जल्द निस्तारण करें। मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि टिहरी जिले की सीमा में ऋषिकेश-बदरीनाथ, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर डंपिंग जोन पर निर्मित कुल 86 स्थलों का चयन किया जा चुका है, जिन्हें विकसित कर हाट बाजार के रूप में तैयार किया जा सकता है। डीएम ने सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले स्थलों का 30 जून तक अनिवार्य रूप से चयन करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि भूमि चिह्नीकरण की कार्रवाई में तेजी लाते हुए हस्तांतरण की कार्रवाई की जाए। पर्यटन की दृष्टि से भी ऐसे स्थल महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। बैठक में सीडीओ नमामि बंसल, पीडी डीआरएडीए आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम नरेंद्रनगर युक्ता मिश्र, कीर्तिनगर अजयवीर सिंह, टिहरी रविंद्र जुवांठा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed