{"_id":"6712593717921481af0abc29","slug":"gulab-groups-team-was-the-topper-in-garhbhoj-festival-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109296-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गढ़भोज महोत्सव में गुलाब ग्रुप की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गढ़भोज महोत्सव में गुलाब ग्रुप की टीम रही अव्वल
Fri, 18 Oct 2024 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 18 Oct 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में गढ़भोज महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पहाड़ी खाद्य पदार्थों के व्यंजन तैयार किए। प्राचार्य प्रो. एके सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि मिलेट्स को प्रोत्साहन करने की जरूरत है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संगीता बिज्लवाण ने बताया कि स्थानीय व्यंजनों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
डॉ. इरा सिंह ने पहाड़ी पारंपरिक पोशाक और पहाड़ी व्यंजनों सहित मोटे अनाज और उसके अन्य सांस्कृतिक व वैज्ञानिक प्रभावों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में कुल चार समूह फ्योंली, बुरांश, गुलाब और गुड़हल बनाए गए। प्रतिभागियों ने अलग-अलग पकवान बनाए और उनकी बिक्री कर अपने समूह को अग्रणी बनाने की कोशिश की। स्वाद, स्वच्छता और प्रस्तुतीकरण में गुलाब ग्रुप की टीम प्रथम, फ्योंली ग्रुप टीम द्वितीय और बुरांश ग्रुप की टीम तृतीय रही। इस मौके पर डॉ. निरंजना शर्मा, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. मीनाक्षी मौजूद रहे। संवाद