फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Grapes will raise problems of Pratapnagar in Vis session

गैरसैण विस सत्र में उठाएंगे प्रतापनगर की समस्याएं

Sun, 21 Feb 2021 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Grapes will raise problems of Pratapnagar in Vis session
राजकीय इंटर कालेज में आयोजित सर्वदलीय बैठक में वक्ताओं ने कहा कि टिहरी बांध के कारण अलग-थलग पड़े प्रतापनगर में शिक्षा और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बांध प्रभावित प्रतापनगर के प्रति परिवार को 10 लाख मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने सहित 11 सूत्री मांगों का निराकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को जीआईसी में राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार की अध्यक्षता में सर्वदली बैठक आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि बांध बनने के डेढ़ दशक बाद एक भी समस्या हल नहीं हो पाई है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रतापनगर को केंद्रीय ओबीसी में शामिल करने की भी मांग की। बैठक में देवी सिंह पंवार की अध्यक्षता में एक संयोजक मंडल बनाया गया है, जिसमें आनंद रावत, मुरारीलाल, धूम सिंह रांगड़, चंद्रभानु बगियाल, बरफचंद रमोला, धनराज पंवार, प्रदीप भट्ट, अरविंद खरोला, केदार सिंह राणा और प्रेमलाल निरंकारी को शामिल किया गया है। संयोजक मंडल गैरसैंण विधानसभा सत्र में जाकर अपनी मांगे रखेंगे। बैठक में कबूल सिंह पंवार, शिव सिंह पोखरियाल, नत्थी सिंह रावत और ज्ञान सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed