फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government reduced the price of electricity, water and cooking gas

बिजली, पानी और रसोई गैस के दाम घटाए सरकार

Mon, 24 Feb 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Government reduced the price of electricity, water and cooking gas
प्रदेश में शराब के दाम घटाने का प्रस्ताव रखने पर महिलाओं ने सरकार के प्रति खासी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि शराब के नहीं, बल्कि रसोई गैस, बिजली और पानी सहित रोजमर्रा की खाद्यान्न वस्तुओं के दाम घटाए जाने चाहिए। महिला प्रतिनिधियों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि दाम घटने से गांव-गांव में शराबखोरी बढ़ेगी, जिसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

राज्य में शराब के दाम घटाने की सूचना पर महिला प्रतिनिधियों ने सरकार के इस निर्णय के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा कि सरकार को शराब नहीं गरीबों की आम जरूरत की वस्तुओं के दाम सस्ते करने चाहिए, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग सुकूून से अपना जीवन यापन कर सकें। उन्होंने इस निर्णय को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार दिल्ली सरकार की तर्ज पर बिजली, पानी और रसोई गैस सस्ती कर खाद्यान्न का कोटा बढ़ाना चाहिए। ज्ञापन भेजने वालों में भंडारकी की प्रधान सुशीला देवी, ऊषा देवी, पिंकी देवी, अमिता देवी, बीना देवी, मालती देवी, रेश्मा देवी, कुसुम और प्रधान कमला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed