फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Good news: ginger seeds will be available for half the price

खुशखबरी : आधे दाम में मिलेंगे अदरक के बीज

Sun, 17 May 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Good news: ginger seeds will be available for half the price
कोरोना संकटकाल में किसानों के साथ-साथ गांव लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग ने पहल शुरू कर दी है। खेती से जुड़ने के लिए अदरक का बीज आधे दाम पर मुहैया कराया जा रहा है। जिले में उद्यान विभाग को 180 क्विंटल अदरक का बीज उपलब्ध हो गया है। प्रवासी और काश्तकार अपने निकटवर्ती उद्यान सचल दल केंद्र से बीज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

टिहरी जिले के जौनपुर, नरेंद्रनगर और कीर्तिनगर ब्लॉक क्षेत्र में सबसे अधिक अदरक की पैदावार होती है। जिले के नौ विकासखंडों में प्रति वर्ष औसतन एक हजार 487 मीट्रिक टन अदरक का उत्पादन होता है।
विज्ञापन

काश्तकारों को सरकार की ओर से निर्धारित धनराशि के आधे दाम पर अदरक का बीज दिया जा रहा है। सरकार ने 86 रुपये प्रतिकिलो अदरक के बीज की कीमत निर्धारित की। काश्तकारों को 43 रुपये प्रतिकिलो अदरक के बीज मुहैया कराया जा रहा है। जिले में करीब 1500 हेक्टेयर पर अदरक की खेती की जाती है। जौनपुर ब्लॉक में 787 मीट्रिक टन, नरेंद्रनगर में 362, चंबा में 73, कीर्तिनगर में 54, देवप्रयाग में 49 मीट्रिक टन अदरक का उत्पादन होता है। बाजार में भी अदरक करीब 100 रुपये प्रति किलो बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी उद्यान सचल केंद्रों में अदरक का बीज उपलब्ध है। जहां से काश्तकार अपनी जरूरत के अनुसार बीज ले सकते हैं। इन दिनों अदरक की बुआई का सीजन है। उत्तराखंड में सबसे अधिक अदरक का उत्पादन टिहरी जिले में होता है।
-डा. डीके तिवारी, डीएचओ टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed