फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Give quality food to Corona infected students

कोरोना संक्रमित छात्रों को दें गुणवत्तापरक भोजन

Mon, 26 Apr 2021 09:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Give quality food to Corona infected students
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने सुरसिंगधार स्थित राजकीय नर्सिंग कालेज पहुंचकर कोरोना संक्रमित छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने नर्सिंग कॅालेज की प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की लगातार देखभाल करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित छात्रों को उच्च गुणवत्तापरक भोजन दिया जाए।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व सुरसिंगधार स्थित नर्सिंग कॉलेज की 205 छात्रा-छात्राओं और एक वाहन चालक के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 129 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। प्रधानाचार्य सविता अहमद नाज ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए छात्र-छात्राओं में से छह होम आइसोलेशन में हैं, जबकि अन्य छात्राएं नर्सिंग कॉलेज में ही आइसोलेट हैं। नर्सिंग कॉलेज पहुंचकर डीएम ने प्रधानाचार्य से कोरोना संक्रमित छात्रों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि छात्रों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें। किसी भी तरह की शिकायत होने पर प्रशासन को सूचित करें। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद जो छात्र-छात्राएं घर जाना चाहते हैं, उन्हें जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि नर्सिंग अंतिम वर्ष के यदि कोई भी छात्र-छात्रा कोविड-19 अभियान में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, तो वह सेवा दे सकते हैं। दूसरी, ओर एडीएम शिव चरण द्विवेदी ने चंबा बाजार का भ्रमण कर अपराह्न दो बजे के बाद खुली दुकानों को बंद करवाया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करेंगे। उनके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed