फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gawana village has also joined the anti-liquor campaign.

Tehri News: शराबबंदी मुहिम में गवाणा गांव भी हुआ शामिल

Thu, 01 Jan 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 01 Jan 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Gawana village has also joined the anti-liquor campaign.
14 जनवरी को होने वाले विवाह समारोह से इसे लागू करने का लिया गया निर्णय
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के पालीगाड, दशज्यूला, छैज्यूला, लालूड़, सिलवाड़ और ईडालस्सू पट्टी के दर्जनों गांव में चल रही शराबबंदी मुहिम में दसज्यूला पट्टी का गवाणा गांव भी शामिल हो गया है। ग्राम प्रधान आरती पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव में 14 जनवरी को प्रस्तावित विवाह समारोह की मेहंदी रस्म में शराबबंदी की मुहीम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जौनपुर ब्लॉक के पांच-छह पट्टियों के दर्जनाें गांव में विवाह समारोह, चूड़क्रम संस्कार और जन्मदिन आदि सार्वजनिक कार्य में कॉकटेल पार्टी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस मुहिम में गवाणा गांव को भी शामिल करने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि गांव में 14 जनवरी को होने वाले विवाह समारोह से ही शराबबंदी मुहिम शुरू की जाएगी। उसके बाद सभी लोगों को इस मुहिम में शामिल होना पड़ेगा।
विज्ञापन

गांव के मुसद्दी सिंह रावत और राजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि वह अपने घर में आयोजित विवाह समारोह में कतई शराब नहीं परोसेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जौनपुर ब्लॉक के अधिकतर गांवों में शराब बंदी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम सराहनीय है। क्षेत्र के सभी गांव के लाेगों को शराब बंदी मुहिम में शामिल होना चाहिए। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निहाल सिंह रावत, जौनपुर विकास मंच के अध्यक्ष रतनमणि भट्ट, महामंत्री खेमराज भट्ट, मनवीर रमोला, प्रेमचंद रमोला और खुशहाल सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





महिला मंगल दल की विनीता अध्यक्ष और सुमित्रा सचिव बनीं

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के नवगठित ग्राम पंचायत थाैड़की में महिला मंगल दल की बैठक आयोजित की गई जिसमें महिला मंगल दल का गठन किया गया। ग्राम प्रधान ममता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मत से विनीता देवी को अध्यक्ष, सुमित्रा देवी सचिव और साैकिना देवी काेषाध्यक्ष चुनी गई। जबकि दिला देवी, धर्मा देवी, बुद्धि देवी, रैजा देवी, रुशना देवी, गीता देवी, उमा देवी, संगीता देवी और अंजना देवी काे कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर बलवेंद्र बरवाण, ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुंदवाण, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट, भाेंग लाल, बैशाखू लाल, मनाेज लाल,संजय गाेदियाल और विजय आदि मौजूद थे। संवाद
जारी-विजय गुसाईं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed