फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Garbage piles are spoiling the beauty of tourist city Dhanolti

पर्यटन नगरी धनोल्टी को बदरंग कर रहे हैं कूड़े के ढ़ेर

Sat, 29 Oct 2022 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Garbage piles are spoiling the beauty of tourist city Dhanolti
पर्यटकों की पहली पसंद धनोल्टी की खूबसूरती को इन दिनों कूड़े ढेर बिगाड़ रहे हैं। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था एक माह से ठप होने के कारण जगह-जगह कूड़ा बिखरा है। व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था जल्द शुरू नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धनोल्टी पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है लेकिन इन दिनों जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर पर्यटन नगरी की खूबसूरती को दागदार कर रहे हैं। धनोल्टी में लगाई गई कूड़ा गाड़ी हर दिन तीन-चार चक्कर लगाकर 4-5 क्विंटल कूड़े का निस्तारण कर रही थी लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए चिंतन सोसायटी का एक माह पहले मसूरी वन प्रभाग (जायका) से अनुबंध समाप्त हो गया है। इससे नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजपाल बेलवाल, धनोल्टी ग्राम प्रधान नीरज बेलवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल बेलवाल, ईको पार्क सचिव मनोज उनियाल, कुलदीप नेगी, एलम पंवार, महीपाल कठैत, सौरभ कठैत, सोबन सिंह गुसाईं, अनिल गुसाईं, विशन सिंह बेलवाल और देवेंद्र बेलवाल ने बताया कि कूड़ा गाड़ी बंद होने से लोग सड़क किनारे कहीं भी कूड़ा फेंक रहे हैं। बंदरों का झुंड वहां से कूड़ा उठाकर जगह-जगह बिखेर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक माह पहले व्यवस्था ठप होने पर प्रशासन, वन विभाग और जिला पंचायत को समस्या से अवगत कराया गया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला पंचायत के अपर मुख्याधिकारी संजय खंडूड़ी ने कहा कि धनोल्टी बाजार में दो सफाई कर्मी तो लगाए गए हैं लेकिन वाहन नहीं होने से दिक्कत आ रही है। परियोजना अधिकारी स्वजल प्रकाश रावत ने कहा कि रुर्बन मिशन में एक वाहन है लेकिन कोई लेने को तैयार नहीं है।
धनोल्टी में कूड़ा निस्तारण कर रही चिंतन संस्था से अनुबंध समाप्त होने की जानकारी नहीं है। इस बारे में रेंजर से बात कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- आशुतोष सिंह, डीएफओ मसूरी वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed