फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gaja got third place in the state in cleanliness

स्वच्छता में गजा को मिला राज्य में तीसरा स्थान

Wed, 04 Sep 2019 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gaja got third place in the state in cleanliness
नगर पंचायत गजा को स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के लिए राज्य में तीसरा स्थान मिला है। सीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सात लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भारत सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2018-19 में मोबाइल एप और अपनी टीम के माध्यम से नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम में स्वच्छता सर्वेक्षण करवाया था। सर्वे में नगर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था, जैविक, अजैविक कूड़े को अलग-अलग कर रखना, स्वच्छता, जन जागरूकता समेत कई बिंदु शामिल किए गए थे। नव गठित नगर पंचायत गजा ने बेहतर काम किया है। सर्वेक्षण में नगर पंचायत गजा को राज्य में तीसरा स्थान मिला है। बुधवार को देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र रावत ने नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, लेखाकार जगदीश सकलानी को संयुक्त रूप से सात लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती ने बताया कि नवगठित नगर पंचायत में निवासरत लोगों और व्यापारियों के सहयोग से राज्य में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने नगरवासियों से शहरको स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग की उपेक्षा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed