फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Full achievement of the government term: Upadhyay

कांग्रेस सरकार का कार्यकाल उपलब्धि पूर्ण : उपाध्याय

Thu, 09 Feb 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Thu, 09 Feb 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जाखणीधार में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि सूबे में जितने विकास कार्य कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने इंदिरा अम्मा योजना, मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ समेत सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को जन उपयोगी व उपलब्धि पूर्ण बताया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टिहरी विस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला के पक्ष में आयोजित सभा में उपाध्याय ने कहा कि सीएम हरीश रावत के कार्यकाल में राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है। इनमें कई विकास कार्य ऐसे हैं, जो पहले कभी नहीं हुए।
विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस के टिहरी विधानसभा प्रत्याशी चंद रमोला समेत जिले की सभी छह सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट अपील की।  
उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपदा से तबाह केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण, पुनर्वास कार्य को अंजाम दिया, मेरा गांव मेरा धन, ग्रामीण पर्यटन उत्थान, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम समेत कई जन उपयोगी योजनाएं शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, टिहरी प्रत्याशी नरेंद्र चंद रमोला, डा. प्रमोद उनियाल, दर्शनी रावत, सोबन सिंह नेगी, जेपी रतूड़ी, पदम सिंह कुमाईं, देवेंद्र नौडियाल, राजेंद्र बडोनी, मुसर्रफ अली, उत्तम नेगी, पंकज रतूड़ी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed