फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four youth are desperate to return to Saudi.

सउदी में वतन वापसी को बेताब हैं चार युवा

Fri, 14 Oct 2016 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी Updated Fri, 14 Oct 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन

रोजगार के लिए विदेश जा रहे युवाओं को वहां होटल मालिकों के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है, जिससे वे घर वापसी के लिए छटपटा रहे हैं। इस तरह पासपोर्ट जब्त कर उत्पीड़न की शिकायतें कई बार आने पर भी युवा बगैर जांच-पड़ताल के ही खाड़ी देशों का रुख कर रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सउदी अरब में मालिक के चंगुल में फंसे सात युवाओं में से तीन के स्वदेश पहुंचने पर उन्होंने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


विदेश जाकर उज्ज्वल भविष्य का सपना देख रहे युवाओं के लिए मंहगा साबित हो रहा है। एजेंटों के माध्यम से खाड़ी देशों में जा रहे युवा वहां मालिकों के उत्पीड़न का शिकार बन रहे हैं। समय पर वेतन नहीं देने और पासपोर्ट जब्त करने से वह घर वापसी के लिए तड़प रहे हैं। एक माह पहले ही सउदी अरब में सात युवाओं के पासपोर्ट जब्त कर उनसे जबरन काम कराने का मामला सामने आया था, जिस पर डोबरा-चांठी पुल बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने विदेश मंत्रालय से संपर्क उनकी वतन वापसी की गुजारिश की थी।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप पर उत्तराखंड निवासी विक्रम सिंह पुत्र श्री गोविंद सिंह कैंतुरा, सुमेर सिंह पुत्र श्री प्रेम सिंह और दिल्ली निवासी सचिन शर्मा पुत्र श्री करण सिंह स्वदेश पहुंचने में कामयाब हुए हैं, जबकि वीरेंद्र सिंह भंडारी, सुभाष चंद्र पांडे, सचिन सिंह और गजेंद्र सिंह भंडारी अभी घर वापसी को बेताब हैं। उनके साथ ही आनंदी लाल पुत्र भादूलाल ग्राम सरूना घनसाली टिहरी के भी ओमान में फंसे होने की सूचना है। उन्होंने विदेश मंत्री से पीड़ित सभी भारतीयों को स्वदेश पहुंचाने में मदद करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed