फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four school buildings will be reconstructed

Tehri News: चार विद्यालय भवनों का 97.57 लाख से होगा पुनर्निर्माण

Thu, 22 Oct 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 22 Oct 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Four school buildings will be reconstructed
नई टिहरी। भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक के चार राजकीय प्राथमिक विद्यालय जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण की उम्मीद जगी है। शासन से विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए 97.57 लाख की धनराशि जारी की गई है। शिक्षा विभाग ने भवनों का पुनर्निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) को सौंपी है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय महड़, पाख व जाखणीधार के प्राथमिक विद्यालय तुनियार और सोनधार के भवनों की गत कई वर्षों से स्थिति खस्ताहाल थी जिससे छात्रों के साथ शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। चारों विद्यालय लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ भी बनाए जाते रहे हैं लेकिन बजट न मिलने से विद्यालयों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य नहीं होने छात्रों और शिक्षकों की परेशानी बढ़ी हुई थी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय महड़ के भवन पुनर्निर्माण के लिए 23.40 लाख, पाख विद्यालय के लिए 25.05 लाख, प्राथमिक विद्यालय तुनियार के लिए 24.56 व सोनधार विद्यालय भवन के लिए 24.56 की धनराशि मिली है। चारों भवनों की धनराशि ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली कार्यदायी संस्था को हस्तांतरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्कूल भवनों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है। भवनों के ध्वस्तीकरण के साथ अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शीघ्र पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
आलोक सिंह, ईई, ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed