फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four highway petrol vehicles will be deployed for 24 hours

चार हाईवे पेट्रोल वाहन 24 घंटे रहेंगे तैनात

Fri, 04 Feb 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Four highway petrol vehicles will be deployed for 24 hours
नई टिहरी में हाईवे पेट्रोल वाहनों को रवाना करते एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर। - फोटो : NEW TEHRI
पुलिस की 112 सेवा के तहत टिहरी जिले को चार स्कॉर्पियो वाहन मिल गए हैं, जिन्हें चार चिह्नत हाईवे पर तैनात किया गया है। वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अपराध, दुर्घटना, आपातकाल और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए यह वाहन महत्वपूर्ण साबित होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी भुल्लर ने चार हाईवे पेट्रोल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें एक वाहन मुनिकीरेती से कीर्तिनगर के बीच एनएच-58 पर, दूसरा वाहन मुनिकीरेती से चंबा के बीच एनएच-94 पर तैनात रहेंगे। जबकि दो हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल वाहन चंबा से कौड़ार और दूसरा वाहन नैनबाग-थत्यूड़-धनोल्टी के बीच तैनात रहेंगे। ये दो वाहनों विशेष तौर पर ट्रैफिक कंट्रोल के काम आएंगे। सभी वाहन 24 घंटे सेवाएं देंगे। कोई भी व्यक्ति 112 पर कॉल करके इन सेवाओं का लाभ ले सकता है। एसएसपी ने बताया कि रेसक्यू और अन्य ऑपरेशनों में गुणात्मक सुधार के लिए यह सेवाएं पुलिस के लिए लाभकारी साबित होंगी। इस मौके पर एएसपी राजन सिंह, डीएसपी महेश चंद्र बिंजोला, एमसी बलूनी, अस्मिता मंमगाईं, एलआईयू निरीक्षक शैलेश राणा, देवेंद्र रावत, प्रेमबाबू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed